कैसे एक तस्वीर को ऐक्शन से एडोब फोटोशॉप में ग्लिटरबॉम (Glitterbomb) करे
Hindi (हिंदी) translation by Satyam Sh. (you can also view the original English article)
ग्लिटर ... क्या प्यार करने लायक नहीं है? ठीक है, असली चीज़ इतनी मजेदार नहीं है जब आप इसे महीनों तक अपने फर्नीचर से बाहर वैक्यूम कर रहे हैं, लेकिन आभासी ग्लिटर के बारे में क्या? अपनी चमक रेटिंग को पूर्ण करें क्योंकि यहां हम आपको ग्लिटरस्टॉर्म फ़ोटोशॉप एक्शन (GlitterStorm Photoshop Action) का इस्तेमाल करते हुए एक तस्वीर को ग्लिटरबॉम कैसे करे दिखाएंगे।
इस ऐक्शन का उपयोग करने के दो मुख्य तरीके हैं, इसलिए मैं दोनों के माध्यम से जाउगा।
विधि 1: कुछ छवि/चित्र पर ग्लिटर लागू करें
अपने विषय पर ब्रश चलाएं
यह वह छवि है जिसका उपयोग मैं करूँगा। एक ऐसी छवि चुनें, जो मज़ेदार है और ग्लिटर के अनुरूप हो।



'ब्रश (brush)' नाम वाली एक नई परत (लेअर) बनाएं और अपनी छवि पर ब्रश करें।



ब्रश करे जहां आप ग्लिटर दिखाना चाहते हैं। मैंने यहां लाल रंग का इस्तेमाल किया है ताकि आप उसे स्पष्ट रूप से देख सकें, लेकिन आप जिस रंग को पसंद करते हैं उसका उपयोग कर सकते हैं।
अपनी ग्लिटर के लिए दिशा चुनें
पांच दिशात्मक विकल्पों में से चुनें। मैं 'नीचे (down)' का उपयोग कर रहा हूं क्योंकि मुझे ऐसे ग्लिटर दिखाना है जैसे यह आसमान से गिर रहा है।

प्ले (play) हिट करो और इसे काम करने के लिए ऐक्शन के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए तैयार रहें।
पैनिक मत करो!



आपके पास ऐसा कुछ होगा जो इस तरह दिखता है, लेकिन घबराओ मत। परतों को नीचे स्क्रॉल करें और पृष्ठभूमि रंग (Background Colour) ढूंढें जो पृष्ठभूमि (Background) के बाद आपकी पहली परत होनी चाहिए। इसे छिपाने के लिए परत के बगल में आंख पर क्लिक करें और आप अपनी छवि को पूर्ण ग्लिटर के साथ देखेंगे।



समायोजन करें
कार्रवाई कई परतों में टूट गई है।



ये आपको और अधिक चीज़ें करने की अनुमति देते हैं, केवल कणों के समूह को बंद करने और चालू करने के तुलना में, कंट्रास्ट को समायोजित और इसी तरह। दुर्भाग्य से, वे आपको इससे ज्यादा कुछ करने की अनुमति नहीं देते हैं। क्या उपयोगी होता की कुछ रंग या फिल लेअर होता जो वे समायोजित किया जा सकता होता, ताकि आप विभिन्न रंगों की प्रभावशीलता देख सकें।
समाप्त करते हूए



यहां मैंने कुछ शार्पनिंग परतों को छोड़ दिया है और कुछ कणों के समूहों को छुपा दिया है ताकि प्रभाव को थोड़ा अधिक सूक्ष्म (सटल) बना सके।
विधि 2: अपने मुख्य विषय पर ग्लिटर लागू करें
दूसरे तरीके से आप इस ऐक्शन का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि लेखक का इरादा है (इसलिए हम उनके उदाहरणों में एकत्र कर सकते हैं)। आपने यह पाया होगा कि ऊपर दिए गए उदाहरण में, ग्लिटर सफेद और नीला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह चित्र के रंगों का उपयोग करता है और इसलिए इस अर्थ में, यह चित्र पर रंग भरने के लिए अधिक उपयुक्त हो सकता है।



अपने विषय पर ब्रश करे
एक 'ब्रश' परत (लेअर) फिर से बनाएं, लेकिन इस बार, अपने विषय पर पूरी तरह से रंग करे।



ऐक्शन को चलाएं
इस बार मैं दिशा के रूप में बाएं को चुन रहा हूं।



ठीक है, तो परिणाम थोड़ा डरावना है और अब हमारा विषय हँसने के बदले चिल्लाते हुए अधिक लगता है क्योंकि वह एक जीवंत ग्लिटर गेंद में बदल गया है। हम चीजों को बेहतर बनाने और बुरे सपने को दबाने के लिए कुछ प्रभावों को बंद कर सकते हैं।
समायोजन (अजस्ट्मन्ट) करें



मैंने इस विषय के चेहरे को वापस ब्रश कर दिया है और प्रभाव को कम करने के लिए कणों में से कुछ को कम कर दिया है। अब बहुत बेहतर है, और कोई बुरे सपने नहीं!
अधिक ग्लिटर आप कहते हैं?
यदि आप पर्याप्त ग्लिटर ट्यूटोरियल्स नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं (और कौन कर सकता है?) तो आप ये ट्यूटोरियल जांच सकते हैं:
- टेक्स्ट प्रभाव (इफेक्ट्स)एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop) में एक शानदार गोल्ड थ्रेड टेक्स्ट इफेक्ट कैसे बनाएंरोज़
- टेक्स्ट इफेक्ट्सएक एनिमेटेड, चमकदार (ग्लिटरिंग), वेलेंटाइन डे टेक्स्ट इफेक्ट्स बनाएँस्टीफन पेट्रानी
- मैक्रो (Macro)कैसे एक काल्पनिक मैक्रो ड्रॉप तस्वीर बनाएँमैरी गार्डिनर
- कल्पना (फैन्टसी)एडोब इलस्ट्रेटर में एक लिसा फ्रैंक प्रेरित रंगीन पेगासस बनाएँआशेर बेन्सन
ग्लिटर की बमबारी मुबारक!
